बिहार कोटे से ये होंगे मोदी कैबिनेट में मंत्री!

punjabkesari.in Friday, May 24, 2019 - 03:36 PM (IST)

पटनाः बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से 39 पर एनडीए ने जीत हासिल की है। एनडीए की इस जीत के साथ ही महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है। भाजपा ने अपने कोटे की 17 सीटों पर, जदयू ने एक सीट छोड़ सभी 16 सीटों पर तथा लोजपा ने अपनी सभी 6 सीटों पर जीत दर्ज की है। अब एक बार फिर से ये कयास लगने शुरू हो गए हैं कि नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में कौन से नाम शामिल होंगे। 
PunjabKesari
इस बार मोदी कैबिनेट के 5 मंत्री लड़ रहे थे चुनाव
बिहार में भाजपा की टिकट पर मोदी कैबिनेट के 5 मंत्री चुनाव लड़ रहे थे जिसमें सभी ने जीत हासिल की है। भाजपा के रामकृपाल यादव ने पाटलिपुत्र से, रविशंकर प्रसाद ने पटना से, अश्विनी कुमार चौबे ने बक्सर से, गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से तथा राधा मोहन सिंह ने पूर्वी चंपारण से जीत हासिल की है।

वर्तमान समय में गिरिराज सिंह मोदी कैबिनेट में सूक्ष्म-लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री, राधा मोहन सिंह कृषि और किसान कल्याण मंत्री, रविशंकर प्रसाद कानून मंत्री, अश्विनी कुमार चौबे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री, रामकृपाल यादव ग्रामीण विकास राज्य मंत्री हैं। अब देखना यह होगा कि इन्हें आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में स्थान मिलता है या नहीं।
PunjabKesari
JDU और LJP के ये नाम मोदी कैबिनेट में हो सकते हैं शामिल
दूसरी तरफ मोदी कैबिनेट में भाजपा के मंत्रियों की संख्या कम हो सकती है क्योंकि इस बार भाजपा के साथ लोजपा और जदयू ने भी मिलकर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है। लोजपा के चिराग पासवान, जदयू के दिनेश चंद्र यादव और जदयू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

बता दें कि पिछली बार 26 मई को नरेंद्र मोदी ने शपथ ली थी, ऐसे में क्या इस बार भी वह 26 तारीख को ही शपथ लेगें या नहीं। नरेंद्र मोदी को जैसे ही नई सरकार बनाने का मौका मिलेगा, तो फिर ये कयास लगने शुरू हो जाएंगे कि नए मंत्रिमंडल में कौन होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static