दुष्कर्म पीड़ित महिला की गला दबाकर हत्या, पुलिस पर लगाया जा रहा लापरवाही बरतने का आरोप

punjabkesari.in Saturday, Dec 01, 2018 - 06:30 PM (IST)

मोतिहारीः बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले से एक दुष्कर्म पीड़ित दिव्यांग महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के आरोपी युवक पर ही महिला की हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, आठ महीने पहले दिव्यांग महिला के साथ रघुनाथपुर थाना के हरदिया गांव में बलात्कार की घटना घटी थी। इस मामले को लेकर पीड़ित के परिजनों ने रघुनाथपुर थाना में गांव के ही एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दुष्कर्म के आरोपी युवक पर जेल से छूटने के बाद पीड़िता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसके बाद आरोपी युवक के परिजन पीड़िता के परिजनों को धमकी देने लगे। इस पर पीड़िता के परिजनों ने पुलिस के अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन इस मामले पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

prachi