RJD की सूची में शामिल हुआ शत्रुघ्‍न सिन्‍हा का नाम, पटना से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2019 - 06:22 PM (IST)

पटनाः लोकसभा चुनावों को लेकर बिहार एनडीए ने सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय कर लिया है। रविवार को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह ऐलान हुआ कि भाजपा, जदयू और लोजपा किन-किन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काट दिया है वहीं कहा जा रहा है कि राजद के द्वारा एक सूची जारी की गई है जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा का नाम शामिल किया गया है।

महागठबंधन में अभी भी सीट बंटवारे को लेकर पेंच उलझा हुआ है। कांग्रेस के द्वारा 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है। वहीं महागठबंधन के अन्य घटक दलों में सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(हम) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने पांच सीटों की मांग की है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर महागठबंधन के नेताओं को अंहकार छोड़ने की नसीहत दी थी।

इस ट्वीट के बाद से महागठबंधन में सीटों को लेकर सुलझता मामला और भी अधिक उलझ गया है। वहीं एनडीए में सीट बंटवारा तय हो गया है। बिहार एनडीए की सभी पार्टियां बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतने का दावा कर रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static