गयाः 10 लाख रुपए का इनामी नक्सली अपने बेटे सहित गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Oct 21, 2018 - 01:05 PM (IST)

गयाः बिहार पुलिस और एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार-झारखंड के इनामी हार्डकोर नक्सली और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।

गुप्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। नक्सलियों के साथ रामस्वरुप यादव और उसके बेटे अखिलेश यादव के संबंध होने के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि नक्सल एसपी अरुण कुमार ने की है। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

हार्डकोर नक्सली पर पुलिस मुठभेड़, पुलिस की गाड़ी जलाना, सहित 40 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त वह कई मामलों में फरार चल रहा था। रामस्वरुप यादव पर बिहार में एक लाख का और झारखंड में भी 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।  

prachi