14-15 मार्च को राजगीर में होगा RJD का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर, NDA ने किया कटाक्ष

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2020 - 12:50 PM (IST)

पटनाः बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के आगामी 14-15 मार्च को नालंदा जिले के राजगीर में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर पर एनडीए ने कटाक्ष किया है।

सुशील मोदी ने प्रशिक्षण शिविर पर किया कटाक्ष
उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने राजद के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन राजनीतिक दलों की कोई सुचिंतित विचारधारा होती है और कुछ सिद्धातों का पालन करते हैं, उनके कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग या प्रशिक्षण के लिए शिविर लगते हैं, तो बात समझ में आती है। उन्होंने राजद और पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो पार्टी लाठी में तेल पिलाने में भरोसा रखती है, सजायाफ्ता व्यक्ति को 22 साल से अध्यक्ष बनाए रखती है, घोटाले-बेनामी सम्पत्ति बनाने में माहिर हो चुकी हो और अफसरों को हड़काकर शासन का राजनीतिकरण करती रही हो, उसके कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण शिविर का नाटक करने की क्या जरूरत है?

नौवीं फेल द्वारा RJD कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा प्रशिक्षणः जदयू
वहीं जदयू के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी पर कटाक्ष करते हुए सवाल किया कि क्या नौवीं फेल द्वारा राजद कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बिहार विधान परिषद में राजद सदस्य सुबोध राय ने संजय के कटाक्ष पर पलटवार करते हुए पूछा कि क्या राजगीर जदयू की जागीर है। हम वहां पहले भी प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर चुके हैं।

बिहार विधान परिषद में कांग्रेस सदस्य प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि हर दल को अधिकार है अपनी पार्टी के कार्यक्रम जहां वह चाहे करे। राजगीर में अगर उचित स्थान मिलेगा तो हम वहां क्यों नहीं अपना प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेंगे। बता दें कि बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने बताया कि उनकी पार्टी का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आगामी 14-15 मार्च को नालंदा जिले के राजगीर में आयोजित किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static