चूड़ा-दही भोज में NDA ने दिखाई एकजुटता, लालू आवास में रहा सन्नाटा

punjabkesari.in Wednesday, Jan 15, 2020 - 05:37 PM (IST)

पटनाः बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज मकर संक्रांति के मौके पर ‘दही-चूड़ा' भोज के बहाने जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने एकजुटता दिखाई। वहीं ऐसे ‘सियासी भोज' से सबका ध्यान खींचने वाले ‘लालू आवास' में सन्नाटा पसरा रहा।
PunjabKesari
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी समेत मंत्रिमंडल के सदस्य और भाजपा और जदयू के कई नेता शामिल हुए। इस भोज में दरभंगा के केवटी से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक फराज फातिमी के पहुंचने से राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई।
PunjabKesari
फातमी राजद प्रमुख लालू यादव के करीबी रहे दरभंगा से सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके अली अशरफ फातमी के पुत्र हैं। अशरफ फातमी ने पिछले साल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आस्था जताते हुए जदयू का दामन थाम लिया था। वहीं जदयू के भोज में पहुंचे फातमी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार से बड़ा चेहरा कोई नहीं है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static