दरिंदों ने नेपाली मूल की नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार, 4 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2020 - 05:52 PM (IST)

 

पटनाः लॉकडाउन के कारण जहां एक तरफ पुलिस के द्वारा सुरक्षा के लाख दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बिहार में एक सामूहिक दुष्कर्म की एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां पर कुछ दरिंदों ने नेपाली मूल की लड़की को हवस का शिकार बनाया। वहीं इस मामले में पुलिस के द्वारा 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त अन्य 2 लोग अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना 1 जून की है, जहां पर राजधानी पटना में नेपाल मूल की नाबालिग लड़की अपनी बहन और जीजा के साथ रहती थी। एक दिन लड़की अपने घर लौट रही थी। इसी बीच रोशन नाम के एक युवक ने उसे अगवा कर लिया। साथ ही उसे जबरन एक खाली पड़े मकान में ले गया। वहां पर पहले से ही रोशन के दोस्त मौजूद थे। सभी लड़कों ने उस लाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पटना के महिला पुलिस स्टेशन की स्टेशन इंचार्ज आरती जायसवाल ने बताया कि हमने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य 2 और लोगों की तलाश जारी है। इसके अतिरिक्त आरोपियों ने अपराध करने की बात कबूल कर ली है।

Nitika