सुपौल से सहरसा के बीच नई ट्रेनों का परिचालन शुरू

punjabkesari.in Sunday, Dec 01, 2019 - 05:21 PM (IST)

सहरसाः बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेल मंडल में सुपौल से सहरसा के बीच आमान परिवर्तन के बाद रविवार से एक जोड़ी यात्री ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया।

मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने बताया कि 85 करोड़ रुपए की लागत से 45 किलोमीटर सुपौल-सहरसा स्टेशनों के बीच आमान परिवर्तन का कार्य आज पूरा हो गया। उन्होंने बताया कि बिहार विधानसभा के सभापति हारूण रशीद, क्षेत्रीय सांसद दिलेश्वर कामत और विधायक अनिरूद्ध यादव ने इस रेल खंड पर यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

माहेश्वरी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सुपौल से सहरसा के बीच एक जोड़ी यात्री ट्रेन चलाई गई है। अमान परिवर्तन के बाद इस क्षेत्र के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Related News

static