CM नीतीश की प्रवासियों से अपील- राज्य के विकास में बनें भागीदार

punjabkesari.in Friday, May 22, 2020 - 06:39 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी संख्या में आए प्रवासियों से बिहार में ही रहने की अपील की। साथ ही कहा कि वे अपने श्रमबल और कौशल का इस्तेमाल कर राज्य के विकास में भागीदार बनें।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने एक, अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न क्वारंटाइन केंद्रों पर उपलब्ध करवाई जा रही व्यवस्थाओं का डिजिटल निरीक्षण एवं अवलोकन किया। इस दौरान केन्द्र में रह रहे प्रवासियों से संवाद किया तथा क्वारंटाइन केन्द्रों पर दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रवासियों से बिहार में ही रहने की अपील की।
PunjabKesari
वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि वे अपने श्रमबल एवं कौशल का यहीं इस्तेमाल कर राज्य के विकास में भागीदार बनें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Related News

static