झारखंड विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा JDU, 25 अगस्त को आएंगे नीतीश

punjabkesari.in Sunday, Aug 04, 2019 - 07:03 PM (IST)

पटना/रांची: बिहार में जदयू और बीजेपी की गठबंधन सरकार है, लेकिन बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में कुछ भी ठीक नहीं है। वहीं अब झारखंड में जदयू अपने पांव जमाने की तैयारी में है। पार्टी अपने दम पर वहां के राजनीतिक मैदान में दो-दो हाथ आजमाएगी। जदयू झारखंड विधानसभा चुनाव में वहां की सभी सीटों पर अपना उम्‍मीदवार उतारेगा।

इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी शंखनाद के लिए 25 अगस्‍त को झारखंड जाएंगे। झारखंड प्रदेश जनता जदयू के अध्यक्ष सलखान मुर्मू एवं संगठन प्रभारी अरुण कुमार ने पटना में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में जनता रघुवर दास की सरकार से ऊब चुकी है और नीतीश कुमार को विकल्प के रूप में देख रही है।

झारखंड के दोनों नेताओं ने कहा कि रघुवर सरकार के खिलाफ उनकी पार्टी क्रांति दिवस, विश्व आदिवासी दिवस के दिन से आंदोलन की शुरुआत करेगी। वहीं 9 अगस्त को क्रांति दिवस है, इसलिए उसी दिन से यह अभियान चलाने का फैसला लिया गया है। उन्‍होंने कहा कि आंदोलन कई चरणों मे होगा। 25 अगस्त को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद झारखंड आएंगे, जहां वे विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती का शंखनाद करेंगे। उसी कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News

static