पद्म सम्मान पाने वाले दिग्गज नेताओं को CM नीतीश ने दी बधाई

punjabkesari.in Sunday, Jan 26, 2020 - 01:04 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद्म सम्मान पाने वाले दिग्गज राजनेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। नीतीश ने नेताओं को पद्मश्री मिलने पर हार्दिक प्रसन्नता भी व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री नीतीश ने प्रख्यात राजनीतिज्ञ स्व. जार्ज फर्नांडीज, स्व. सुषमा स्वराज एवं स्व. अरुण जेटली को मरणोपरांत पद्मविभूषण एवं प्रख्यात गणितज्ञ स्व. वशिष्ठ नारायण सिंह को पद्मश्री मिलने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है।

नीतीश ने बिहार के श्री सुजय कुमार गुहा, श्री विमल कुमार जैन, डॉ. शांति राय, श्रीमती शांति जैन, श्री श्याम सुंदर शर्मा एवं श्री रामजी सिंह को पद्मश्री मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी पद्म सम्मान पाने वालों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static