मुख्यमंत्री नीतीश ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
punjabkesari.in Monday, Sep 17, 2018 - 11:40 AM (IST)
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर राजनीतिज्ञ हस्तियों सहित आम जन भी अपने प्रिय पीएम को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।
वहीं उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने केक काटकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर पटना स्थित भंवर तालाब पर स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ किया।