बिहार में बाढ़ से हुआ भारी नुकसान, भरपाई के लिए नीतीश सरकार ने केंद्र से मांगी मदद

punjabkesari.in Saturday, Aug 24, 2019 - 02:20 PM (IST)

पटनाः बिहार में आई बाढ़ से कई जिले प्रभावित हुए और 100 से अधिक लोगों को इस आपदा में अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। राज्य के 13 जिलों में बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए नीतीश सरकार केंद्र से 2700 करोड़ रुपए की मदद मांगी है।

आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने शुक्रवार को बताया कि मदद के लिए केन्द्र को मेमोरेंडम सौंपा है। बाढ़ से हुए क्षति की जांच करने के लिए केन्द्रीय टीम भेजने का आग्रह भी किया गया है। जल्द ही केन्द्रीय टीम बाढ़ से प्रभावित जिलों का दौरा करेगी और स्थित का जायजा लेगी।

13 जिलों में आई बाढ़ से 88.47 लाख लोग प्रभावित हुए थे। मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और कटिहार जिले बाढ़ से प्रभावित हुए। बाढ़ से सबसे सर्वाधिक क्षति सीतामढ़ी और मधुबनी में हुई।   
 

prachi