नीतीश ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का किया लोकार्पण, अर्पित की श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Tuesday, Feb 11, 2020 - 06:55 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के राजेन्द्र नगर में स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस दौरान नीतीश ने पं. उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा, विधायक अरूण कुमार सिन्हा, संजीव चौरसिया, नितिन नवीन, विधान पार्षद रामचन्द्र भारती सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी कुमार रवि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रतिमा लोकार्पण के अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों ने भजन एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति की।

Nitika