नीतीश ने राजगीर के घोड़ा कटोरा झील के कार्यों का किया निरीक्षण

punjabkesari.in Monday, Jan 01, 2018 - 04:07 PM (IST)

राजगीरः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोड़ा कटोरा झील का भ्रमण कर वहां भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगाने को लेकर निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी ली।

कुमार ने भ्रमण के दौरान घोड़ा कटोरा झील में भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगाने को लेकर निर्माणाधीन काम में तेजी लाने और प्रतिमा शीघ्र लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रतिमा के दोनों तरफ हैंगिंग ब्रिज बनाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि हैंगिंग ब्रिज का निर्माण इस तरह से किया जाना चाहिए ताकि नीचे से नाव भी चल सके।

राजगीर राजकीय अतिथिशाला से पटना वापसी के दौरान जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्थानीय नेताओं ने मुख्यमंत्री को फूल माला भेंट की। मुख्यमंत्री ने नेताओं को नए साल की शुभकामना दी।