CM नीतीश ने ‘कार्यकर्ता सम्मेलन' को किया संबोधित, कहा- बिहार में अपराध का ग्राफ हुआ कम

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2020 - 01:50 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं के बड़े हुजूम को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध का ग्राफ कम हुआ है। वहीं अपराध के मामले में बिहार अब 23वें स्थान पर पहुंच चुका है।

सीएम नीतीश ने पटना में अपने संबोधन के शुरुआत में सांसद वैद्यनाथ महतो के निधन पर शोक जताया। बाद में उन्होंने कहा कि हम बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के साथ लड़ेंगे और 200 से अधिक सीटें जीतेंगे। इसके साथ ही जहां तक एनपीआर (राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर) का सवाल है, यह 2010 के प्रारूप के आधार पर होगा और हमने राज्य विधानसभा में प्रस्ताव भी पारित किया है।

वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि पहले बिहार के लोगों को अपमानित होना पड़ता था लेकिन अब सरकार ने हर किसी के लिए किया काम है। इसी के चलते आज बिहार की चर्चा बेहतरी के लिए होती है। सीएम ने कहा कि आपसी विवादों में भी कमी आई है। जमीन से जुड़े मामलों को सुलझाना आसान हो गया है। इतना ही नहीं अब थानों में एफआईआर आसानी से हो जाती है।

सीएम नीतीश ने कहा कि सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई काम किए हैं। पहले शिक्षा की हालत काफी खराब थी लेकिन अब बच्चों को स्कूलों तक पहुंचाया गया है। इसके साथ ही लड़कियों के लिए पोशाक योजना भी शुरू की गई है। बता दें कि जदयू ने गांधी मैदान में ‘कार्यकर्ता सम्मेलन' को संबोधित कर चुनावी शंखनाद कर दिया है। इसके साथ ही यह चुनाव से पहले एक प्रकार से पार्टी का शक्ति प्रदर्शन है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static