पर्यावरण दिवस पर बोले नीतीश- जलवायु संकट से निपटने के लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2020 - 05:16 PM (IST)

पटनाः आज विश्व पर्यावरण दिवस है। ये हर साल 5 जून को मनाया जाता है। इसका मकसद है- लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सचेत करना। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जलवायु संकट से निपटने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु संकट से निपटने के लिए सबसे अहम चीज है लोगों का इसके प्रति जागरूक होना। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत जो कार्य किए जा रहे हैं, उनके पूरा होने पर बिहार का हरित आवरण 17% से भी अधिक होगा। इस कार्यक्रम का वेब टेलीकास्ट किया गया था।

Edited By

Ramanjot