दिल्ली विस चुनावः जदयू ने जारी की 20 नेताओं की सूची, CM नीतीश भी करेंगे प्रचार

punjabkesari.in Tuesday, Jan 21, 2020 - 04:27 PM (IST)

नई दिल्ली/पटनाः दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी प्रचार करेंगे।

जदयू ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के 20 नेताओं की सूची जारी की है। सूची में नीतीश के अलावा अशोक चौधरी, संजय झा और जयकुमार सिंह शामिल हैं। नीतिश की पार्टी का इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पहली बार समझौता हुआ है। समझौते के तहत जदयू को दो सीटें दी गई हैं। इसमें एक बुराड़ी और दूसरी संगम विहार है। पार्टी ने बुराड़ी से शैलेंद्र सिंह और संगम विहार से डा. एच सी एल गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं जदयू की सूची में पार्टी के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर का नाम नहीं है। मुख्यमंत्री के अलावा बिहार जेडीयू अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, लल्लन सिंह, के सी त्यागी और आरसीपी सिंह भी चुनाव प्रचार करेंगे। पूर्वांचल के मतदाता के दिल्ली में बड़ी संख्या में है और इनका बड़ा हिस्सा कच्ची कालोनियों में रहता है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हाल ही में 1731 कच्ची कालोनियों को नियमित किया है और पार्टी चुनाव में इसको भुनाने में भी जुटी है। इसे देखते हुए नीतिश कुमार के चुनाव प्रचार में आने से भारतीय जनता पार्टी को फायदा मिल सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static