बिहार की सबसे पुरानी पार्टी बनी करोड़पति, सदस्यता अभियान के जरिए RJD के खजाने में आए 5 करोड़

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2019 - 01:18 PM (IST)

पटनाः बिहार में राजद सबसे पुरानी और बड़ी पार्टी है। बावजूद इसके काफी समय से उसका खजाना खाली पड़ा था। वहीं अब अचानक से राजद करोड़पति बन गई है। दरअसल सदस्यता अभियान के जरिए राजद के खजाने में पांच करोड़ रुपए आए हैं।

सदस्यता अभियान के दौरान बिहार में करीब 80 लाख और दूसरे प्रदेशों में करीब 15 लाख लोग राजद के सदस्य बने। विधायकों से पार्टी के नियमित खर्च के लिए प्रत्येक महीने चार से पांच हजार रुपए लिए जाते हैं। पांच रुपए प्रति सदस्य के हिसाब से सदस्यता शुल्क मद में राजद के खाते में पौने पांच करोड़ से ज्यादा रुपए आ गए हैं। |

बता दें कि राजद के अभी 79 विधायक, 8 विधान पार्षद और चार सांसद (राज्यसभा) हैं। इस तरह पार्टी के खाते में साल के लगभग 40 लाख रुपए आ जाते हैं। वहीं बिहार प्रमुख राजीव कुमार का कहना है कि राजनीति दल चंदे के पैसे को सार्वजनिक करने से बचते हैं लेकिन दो वर्षों में राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे में 150 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई है।  
 

prachi