OMG! मछली पकड़ने के लिए लगाए जाल में फंसा कुछ ऐसा, भाग खड़े हुए लोग

punjabkesari.in Tuesday, Oct 22, 2019 - 03:34 PM (IST)

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप सकती है। दरअसल मछली पकड़ने वाले ने जब जाल लगाया तो उसमें एक विशाल अजगर फंस गया जिसे देखकर वह घबरा गया और वहां से भाग निकला।

जानकारी के अनुसार, घटना गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के नरहवा शुक्ल गांव की है। इसी गांव के निवासी जगदंबा वर्मा ने अपने गांव से थोड़ी दूरी पर चंवर में मछली मारने के लिए जाल लगाया हुआ था। सोमवार की सुबह जब वह जाल निकालने गया तो जाल निकल ही नहीं रहा था। उसे लगा कि कोई बहुत बड़ी मछली जाल में फंस गई है।

वहीं जब किसी तरह उसने जाल निकाला तो देखा कि उसमें एक बहुत बड़ा अजगर फंसा हुआ है। यह देखकर वह घबरा गया और वहां से भाग निकला। इसकी जानकारी मिलते ही जगदंबा वर्मा के पुत्र व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने जाल को खींचकर बाहर निकाला तो उसमें लगभग 10 फीट लंबा अजगर फंसा हुआ था। इसके बाद अजगर को बाहर निकालकर मुर्गी रखने के लिए बनाए गए जाली लगे दरबे में रखा गया और इसकी सूचना वन विभाग के पदाधिकारियों को दी गई।  

prachi