इस बार भी मकर संक्रांति पर सूना रहेगा राबड़ी आवास, JDU करेगा चूड़ा-दही भोज का भव्य आयोजन

punjabkesari.in Sunday, Jan 13, 2019 - 05:43 PM (IST)

पटनाः बिहार का बहुचर्चित चूड़ा-दही भोज राजनीति का हिस्सा बन गया है। भोज के जरिए राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर हावी होने से चूक नहीं रही हैं। जहां एक तरफ राजद ने इस भोज को कैंसिल कर दिया है वहीं जदयू इसका भव्य आयोजन करने में जुटी है।

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि इस बार भी चूड़ा-दही के भोज का आयोजन नहीं किया जाएगा। राबड़ी ने कहा कि राजद नेता सह विधानपार्षद खुर्शीद अहमद मोहसिन की अकस्मात मृत्यु से राजद गमगीन है इसी वजह से इस बार भोज नहीं होगा।

पिछले साल 2018 में भी राजद ने भोज का आयोजन नहीं किया था। इस बार भी चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका को झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। इसके चलते लालू के समर्थक बहुत निराश हैं।

वहीं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने मकर संक्रांति के दिन पटना स्थित अपने आवास पर चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया है। बताया जा रहा है कि इस भोज में दस हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। सिंह ने कहा कि भोज पर एनडीए के सभी नेताओं, मंत्रियों और सांसदों को आमंत्रण दिया गया है।

गौरतलब है कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव द्वारा बड़े पैमाने पर चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया जाता था। लालू स्वयं घर पर आए अतिथियों को चूड़ा-दही परोसते थे। लालू अपने पार्टी के समर्थकों के साथ-साथ विरोधियों को भी आमंत्रित किया करते थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static