57 विदेशियों में से 35 लोगों को किया गया चिन्हितः डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2020 - 03:12 PM (IST)

पटना: बिहार सरकार की मुख्य सचिवालय में शुक्रवार को मरकज में शामिल विदेशियों को लेकर बैठक की गई। वहीं बैठक के बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने बयान जारी कर बताया कि 57 विदेशियों की सूची प्राप्त हुई थी जिनमें से 35 लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। बिहार में 10 ही विदेशी मिले हैं जिसमें 9 अररिया और 1 समस्तीपुर में क्वारंटाइन में है जिसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। 22 विदेशी या तो आए नहीं या बिहार आकर लौट गए। इनका ट्रेसिंग नहीं हो पा रहा है।

डीजीपी ने बताया कि 2 बंगालियों में से 1 देवघर में है और दूसरा डीएमसीएच में क्वारंटाइन में है।  8 नेपाली लोग समस्तीपुर में क्वारंटाइन में है। कटिहार के 7 निवासी यूपी के फिरोजाबाद में क्वारंटाइन में हैं। उन्होंने बताया कि 70  ऐसे विदेशी जो पहले से यहां थे उन्हें भी क्वारंटाइन किया गया है।

उन्होंने बताया कि मरकज में शामिल होने आए विदेशियों को लेकर केंद्र से 86 बिहारियों की सूची आई थी जिनमें 53 को लोकेट किया गया है। मात्र 1 बिहार में है जिसे क्वारंटाइन किया गया है। बाकी 52 दिल्ली और अन्य राज्यों में क्वारंटाइन किए गए हैं। 33 लोग ऐसे हैं जो बिहारी नहीं हैं इनकी पहचान पुलिस कर रही है। 10 का एड्रेस और नम्बर सहीं नहीं है। 6 अन्य लोगों का नम्बर रिपीट किया है जिनमें 2 का नंबर ही नही है। 6 लोगों का मोबाइल नंबर ही गलत है।

वहीं स्वास्थ्य कर्मी पर पत्थरबाजी पर डीजीपी ने कहा कि बिहार में हर जगह हर लोगों का सहयोग मिल रहा है। कोई कम्युनिटी विरोध नहीं कर रही है। मुंगेर और दरभंगा में कुछ लोगों ने पत्थर फेंके हैं उस पर कार्रवाई की जा रही है।

 

Ajay kumar