पप्पू यादव ने मोदी-नीतीश पर लगाया लोगों को बांटने का आरोप, कहा- नहीं होंगे सफल

punjabkesari.in Sunday, Feb 09, 2020 - 01:41 PM (IST)

भागलपुरः जन अधिकार पार्टी (जाप) के राष्ट्रीय संरक्षक रजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दोनों नेता आम लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं लेकिन वे सफल नहीं होंगे।

पप्पू यादव ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बिहार की बद से बदतर कानून-व्यवस्था के लिए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश गंभीर हालात से गुजरते हुए ‘गृह युद्ध' की ओर बढ़ रहा है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) धर्म और श्रीराम को भी बेच रही है, जिससे आज चारों तरफ नफरत और अशांति का वातावरण बना हुआ है। यह देश के लिए खतरा है। इसलिए, भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ऐसी मंशा को कभी पूरा नहीं होने दिया जायेगा।

जाप संरक्षक ने कहा कि केंद्र सरकार नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागिरक पंजी (एनआरसी) एवं राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) के जरिए देश के लोगों के साथ अन्याय कर रही है। पुलिस की गोलियों के बल पर लोगों की आवाजों को दबाया जा रहा है, जिसे बदार्शत नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह सरकार के खिलाफ चल रहे आंदोलन के साथ खड़े हैं और अंतिम सांस तक रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static