पप्पू यादव ने तेजस्वी पर बोला हमला, कहा- बंदर के हाथ में है महागठबंधन

punjabkesari.in Wednesday, Mar 06, 2019 - 12:23 PM (IST)

पटनाः जन अधिकार पार्टी(जाप) के संरक्षक पप्पू यादव ने इशारों-इशारों में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर करारा तंज कसा है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि महागठबंधन बंदर के हाथ में है। साथ ही उन्होंने कहा कि महागठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस को करना चाहिए।

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने बड़ा दिल दिखाते हुए महाराष्ट्र और बिहार में गठबंधन किया उसी तरह का दिल दिखाते हुए कांग्रेस पार्टी को भी गठबंधन करना चाहिए। पप्पू यादव ने कहा कि जदयू के प्रशांत किशोर उनके पास आए थे। कांग्रेस के सामने भी उन्होंने अपनी बात रख दी है। साथ ही सांसद ने कहा कि मैं किसी के दरवाजे पर नहीं जाता हूं।

इसके अतिरिक्त पप्पू यादव ने दो टूक कहा कि उनकी पार्टी 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव विपक्ष के रूप में लड़ेगी। साथ ही उन्होंने साफ किया कि अगर आगामी लोकसभा चुनावों के चलते गठबंधन होता है तो उनकी पार्टी 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

prachi