पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में हुआ 58.59% मतदान, जल्द घोषित होंगे परिणाम

punjabkesari.in Saturday, Dec 07, 2019 - 05:14 PM (IST)

पटनाः पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव समाप्त हो गए हैं। चार बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं देर रात तक परिणामों की घोषणा की जाएगी। छात्रसंघ चुनाव के तहत शनिवार सुबह आठ बजे से दोपहर दो तक मतदान करवाए गए। छिटपुट हिंसा के बीच चुनाव संपन्न हुआ।

छात्रसंघ अध्यक्ष समेत 5 पदों के लिए चुनाव हुए हैं। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। शनिवार सुबह से ही सभी बूथों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय के दस कॉलेजों व तीन विभागों में 50 मतदान केंद्र बनाए गए थे। पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में 58.59 प्रतिशत वोटिंग हुई। इस बार कुल 22 हजार छात्रों ने मतदान किया।

मतदान के दौरान सभी बूथों के 200 मीटर के दायरे तक धारा 144 लगा दी गई थी। सेंट्रल पैनल के पांच पदों के लिए कुल 45 प्रत्याशी मैदान में हैं तो अध्यक्ष पद के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें छह निर्दलीय भी शामिल हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए 10, महासचिव के लिए 7 और संयुक्त सचिव के लिए 6 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष के लिए 10, काउंसलर पद के लिए 69 उम्मीदवार मैदान में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static