लॉकडाउन में दुकान बंद करवाने गई पुलिस पर लोगों ने किया पथराव, SI समेत दो घायल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2020 - 03:57 PM (IST)

गयाः महामारी के इस दौर में लॉकडाउन के चलते पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ गई है। पुलिसकर्मी लोगों की सुरक्षा के लिए दिन रात ड्यूटी कर रहे हैं। वे अपनी जान हथेली पर रखकर लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। बावजूद इसके कुछ असमाजिक तत्‍व पुलिस पर हमलावर हो रहे हैं। ताजा मामला बिहार के गया जिले का है। यहां लॉकडाउन का पालन करवाने गई पुलिस पर कुछ लोगों ने पथराव किया। वहीं इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मामला गया जिले अंतर्गत शेरघाटी नगर का है। यहां लॉकडाउन के दौरान मंगलवार को एक दुकान का खुला आधा खुला हुआ था। वहीं पुलिस की टीम दुकान बंद करवाने गई तो स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। हमले में एसआई ददन प्रसाद व एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने दस नामजद व 10 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

इस मामले में शेरघाटी थानाध्यक्ष सागर कुमार ने बताया कि दुकान का शटर आधा खुला था और अंदर कई लोग जमा थे। पुलिस अधिकारी ने शटर खोलकर अंदर गए तो लोगों ने उन पर हमला कर दिया। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से छह हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही इन आरोपियों को जेल भेज दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static