कोरोना का खौफः अस्पताल से स्वस्थ होकर लौटी महिला तो मुहल्ले के लोगों ने भेजा वापिस

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2020 - 04:32 PM (IST)

दरभंगाः बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों में इसका खौफ पैदा हो गया है। इसकी उदाहरण दरभंगा जिले में देखने को मिली है। यहां कोरोना से ठीक होकर महिला अपने घर पहुंची तो मुहल्ले के लोगों ने उसे वापिस भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, महिला दिल्ली से अपने पति का इलाज करवाकर दरभंगा आई थी। वहीं लोगों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। इसके बाद पूरे परिवार की जांच की गई। जिसमें महिला और उसका पति पॉजिटिव पाए गए। वहीं उनके पांच साल के बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद पति-पत्नी को अस्पताल भर्ती करवाया गया।

बताया जा रहा है कि उसके बाद महिला के बच्चे को भी मुहल्ले में नहीं रहने दिया गया। वहीं कुछ लोगों ने उसे गुप्त स्थान पर रखा था। इसके बाद जब बुधवार को महिला स्वस्थ होकर घर लौटी तो उसी एंबुलेंस से लोगों ने उसे वापस भेज दिया। इस मामले की जानकारी जब दरभंगा के जिलाधिकारी त्याग राजन को मिली तो उन्होंने महिला को उसके घर पहुंचाया। साथ ही पीड़ित महिला का विरोध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static