पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, ASI की मौत, 3 जवान घायल

punjabkesari.in Sunday, Dec 16, 2018 - 01:29 PM (IST)

बक्सरः बिहार के बक्सर में नया भोजपुर ओपी थाना का पेट्रोलिंग वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 होमगार्ड के जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को आनन-फानन में बक्सर सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बनारस रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात पुलिस टीम अपराधियों का पीछा कर रही थी उसी दौरान सिमरी सहियार रोड पर पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मृतक एएसआई का नाम दीनानाथ सिंह बताया जा रहा है जो छपरा के रहने वाले हैं और उस समय पेट्रोलिंग जीप पर ऑफिसर के तौर पर ड्यूटी कर रहे थे।

घायल होमगार्ड के जवानों में प्रकाश कुमार, मनमोहन यादव और राजकुमार यादव 35 वर्ष शामिल हैं। मामले की जानकारी देते हुए डुमरांव डीएसपी केके सिंह ने बताया कि गश्ती के दौरान वाहन के अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ है। साथ ही उन्होंने हादसे में दारोगा की मौत और 3 होमगार्ड के जवानों के घायल होने की पुष्टि की है।

prachi