मुजफ्फरपुर यौन शोषण कांड पर राजनीति तेज, तेजस्वी-राबड़ी ने बोला नीतीश सरकार पर हमला

punjabkesari.in Monday, Jul 23, 2018 - 02:35 PM (IST)

पटना: मुजफ्फरपुर यौन शोषण कांड को लेकर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। अब इस मामले को लेकर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश पर करारा हमला बोला है।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दुष्कर्म पीड़ित लड़कियों के बयान पर कोर्ट ने मृत बच्चियों के शवों को खोद कर ढूंढने का आदेश दिया है। उस आदेश के कारण बालिका गृह की अभी खुदाई चल रही है। सत्ता पोषित और संरक्षित दरिंदो ने मासूम लड़कियों का दुष्कर्म कर हत्या करने के बाद उनके शव उसी बालिका गृह में गाड़ दिए थे।


40 लड़कियों के दुष्कर्म का मुख्य आरोपी बालिका गृह का संरक्षक सत्ता के रसूखदारों का बहुत क़रीबी है। आधे लोग अभी भी फरार है। आरोपी उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी उस हैवान को चेम्बर में बैठाकर मिठाई खिलाते थे। मुख्यमंत्री उसके चुनाव प्रचार में जाते थे। सरकार मामले की लीपापोती कर रही है।


वहीं राबड़ी देवी ने मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में हुए रेप की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये दुशासन की सरकार है। यहां छोटी बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं। सरकार मुंह दिखाने लायक नहीं है। 
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static