अब राजनीति में हाथ आजमाएंगे चुनावी रणनीतियां बनाने वाले प्रशांत किशोर!

punjabkesari.in Sunday, Sep 09, 2018 - 07:02 PM (IST)

पटनाः चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब राजनीति में हाथ आजमा सकते हैं। वह रविवार को हैदराबाद में इसकी घोषणा कर सकते हैं। प्रशांत किशोर चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के लिए रणनीतियां बना चुके हैं। 

जानकारी के अनुसार, प्रशांत किशोर हैदराबाद में रविवार को बड़ी घोषणा कर सकते हैं। वह इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के छात्रों को संबोधित करेंगे। वह किस पार्टी का दामन थामेंगे इस बारे में कोई जानकारी अभी नहीं मिली है। प्रशांत किशोर के बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ काफी अच्छे संबंध हैं। इसको लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि हो सकता है कि प्रशांत किशोर जदयू का दामन थाम लें। 

गौरतलब है कि प्रशांत किशोर ने 2014 के लोकसभा चुनावों भाजपा के लिए चुनावी रणनीतियां बनाईं थी और इन चुनावों में भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई थी। इसके बाद प्रशांत किशोर ने काफी सुर्खियां भी बटोरी थी। 2015 के बिहार विधानसभा चुनावों में प्रशांत किशोर महागठबंधन(राजद, जदयू, कांग्रेस) के लिए प्रचार की कमान संभाली थी। इस चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था।      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static