बिहारः चीखती चिल्लाती रही बाढ़ में फंसी गर्भवती महिला, मदद न मिलने पर टूटी सांसे

punjabkesari.in Wednesday, Oct 02, 2019 - 01:37 PM (IST)

कैमूरः बिहार में इस समय लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं। भारी बारिश के कारण अब तक 43 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं इस बीच कैमूर जिले में बाढ़ में फंसी एक गर्भवती महिला ने मदद न मिलने पर दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, मामला कैमूर के नुआव प्रखंड के पजराव गांव का है। भारी बारिश के कारण गांव में पानी भर गया था, जिसके चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। महिला के परिजनों ने बताया कि उसकी डिलीवरी होने वाली थी। इसी बीच महिला मदद के लिए चीखती रही। रात को कई बार स्थानीय प्रशासन को फोन किया गया लेकिन कोई मदद नहीं मिल सकी। वहीं महिला ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

वहीं इस मामले में नुआव प्रखंड के अंचलाधिकारी राज किशोर शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। अगर कोई प्रावधान होगा तो पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।



 

prachi