बदहाल ट्रैफिक व्यवस्थाः जाम में घंटों तड़पती रही गर्भवती महिला और फिर....

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2020 - 03:42 PM (IST)

आराः देशभर में ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच बिहार के भोजपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां जाम में फंसी एक गर्भवती महिला घंटों तड़पती रही। इतना ही नहीं, महिला ने एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दे दिया। गनीमत रही कि जच्चा और बच्चा दोनों की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, मामला भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि महिला को प्रसव कराने हेतु पहले बड़हरा प्रखंड के गजियापुर पीएचसी ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने देखकर उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। अस्पताल जाते समय एंबुलेंस रास्ते में फंस गई। वहीं महिला दो घंटे तक प्रसव पीड़ा से तड़पती रही। इसके बाद महिला ने गाड़ी में ही बच्ची को जन्म दे दिया।

जाम छूटने के बाद जच्चा और बच्चा दोनों को सही सलामत अस्पताल लाया गया। बच्ची के सुरक्षित जन्म पर महिला के परिवार वाले भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को भी कोस रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static