BJP सांसद हुकुमदेव नारायण यादव को मिला पद्म भूषण, राष्ट्रपति कोविंद ने किया सम्मानित

punjabkesari.in Monday, Mar 11, 2019 - 02:39 PM (IST)

पटना: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को बिहार के नेता हुकुमदेव नारायण यादव को पद्म भूषण से सम्मानित किया। उनके अलावा बिहार के 5 और लोगों को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष 112 प्रेरक लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया था। इनके नामों की घोषणा इस साल गणतंत्र दिवस पर की गई थी। शेष लोगों को यह सम्मान 16 मार्च को एक अन्य समारोह में दिए जाने की संभावना है।

सम्मान पाने वालों में अन्य गणमान्य लोग हैं... शंकर महादेवन नारायण (पद्म श्री), लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष करिया मुंडा (पद्म भूषण), डॉक्टर संदीप गुलेरिया और इलियास अली (दोनों को पद्म-श्री) और पहलवान बजरंग पुनिया (पद्म श्री)।

Deepika Rajput