5 वर्षीय मासूम के साथ रेप पर सुशील मोदी ने साधी चुप्पी, राबड़ी और तेजस्वी ने कसा तंज

punjabkesari.in Saturday, Dec 07, 2019 - 01:04 PM (IST)

पटनाः बिहार के दरभंगा जिले में एक ऑटो चालक ने एक 5 साल की मासूम के साथ रेप किया। इस कारण बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस संदर्भ में बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी से पूछा गया तो वह चुप रहे। इसी को लेकर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद की नेता राबड़ी देवी ने ट्वीट कर उन पर तंज कसा है।

राबड़ी देवी ने कहा कि ये रेपिस्ट बचाओ, रेप बढ़ाओ वाली नीतीश सरकार है। वह बेशर्म और नाकारा है। इन पर धिक्कार है। उन्होंने आगे कहा कि हर मोर्चे पर मैदान छोड़ कर भागने वाला कमजोर असहाय डरपोक उप(चुप)मुख्यमंत्री है। हर वक्त बात-बेबात बड़बड़ाने वाले के मुँह में अब शर्म घुस गई है।

इसी क्रम में राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर सुशील मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन भगौड़े बड़बोले उपमुख्यमंत्री से अगर पत्रकार साथी किसी 20 वर्ष पूर्व की घटना पर कुछ पूछते तो बोलने से थकते नहीं। नीतीश जी और सुशील मोदी को कर्म की चोट पड़ रही है। कल ही ये तालिबानी महोदय बिहार की तुलना अफ़ग़ानिस्तान से कर रहे थे लेकिन अपने कथित रामराज में जुबान को लकवा मार गया है।

 

Ajay kumar