झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बनने पर राबड़ी देवी ने हेमंत सोरेन को दी बधाई

punjabkesari.in Sunday, Dec 29, 2019 - 05:36 PM (IST)

पटनाः बिहार में राजद विधानमंडल दल की नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने झारखंड के ग्यारहवें मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने पर हेमंत सोरेन को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

राबड़ी देवी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि उनकी शुभकामना एवं आशीर्वाद झारखंड की समस्त जनता, मुख्यमंत्री हेमंत सुरेन एवं मंत्रीमंडल के सभी सदस्यों के साथ है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सोरेन के नेतृत्व मे झारखंड सरकार सामाजिक न्याय, विश्वास, सछ्वाव और विकास का नया कृतिमान स्थापित करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड की नई सरकार सबको साथ लेकर चलेगी। अमन, शांति, सदभाव के मार्ग पर चलकर विकास की मंजिलों को तेजी से तय करेगी। सब की आस भी पूरी करेगी। राबड़ी देवी ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि वर्ष 2020 में बिहार से भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार का सफाया हो जाएगा और बिहार में भी महागठबंधन की सरकार बनेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static