राबड़ी देवी का ट्वीट- गाली-गलौज और महिलाओं का अपमान भाजपाइयों के संस्कार

punjabkesari.in Saturday, Jul 27, 2019 - 12:15 PM (IST)

पटनाः बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधानमंडल दल की नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता की अपमानजनक टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि महिलाओं का अपमान करना भाजपा का संस्कार है।

राजद की नेता ने ट्वीट कर कहा कि भाजपाइयों के संस्कार में ही गाली-गलौज है। महिलाओं का अपमान करने वाले इन बेशर्म संघियों (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) को ज्ञात रहना चाहिए कि इनकी हाफ पैंट को फूल पैंट किसने करवाया था।

राबड़ी देवी ने कहा कि संघी शुरू से ही महिला विरोधी रहे हैं। कभी चौबे (भाजपा सांसद अश्विनी कुमार चौबे) तो कभी सुशील कुमार मोदी (बिहार के उपमुख्यमंत्री) और उनके अमर्यादित चेले-चपाटे महिलाओं को गाली देते रहते हैं।

गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर लोदीपुर में मॉल बनाए जाने के राजद के आरोपों से मचे घमासान के बीच भाजपा के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने राबड़ी देवी पर शुक्रवार को अपमानजनक टिप्पणी की थी।

prachi