580 दिनों के बाद RIMS में लालू से मिलीं राबड़ी, जेल प्रशासन से ली विशेष अनुमति

punjabkesari.in Monday, Jan 27, 2020 - 02:03 PM (IST)

रांची/पटनाः चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने 580 दिनों के बाद रिम्स में मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ बेटी मीसा भारती भी मौजूद हैं। वहीं अस्पताल में प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, जेल प्रशासन से विशेष अनुमति मिलने के बाद रांची के रिम्स में भर्ती लालू यादव से पत्नी और बेटी मुलाकात कर रहे हैं। राबड़ी और मीसा रिम्‍स में मुलाकात की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पेइंग वार्ड के अंदर चली गई। इसके बाद अब दोनों एक साथ रिम्स के पेइंग वार्ड में बैठकर बातें कर रहे हैं।

बता दें कि रांची एयरपोर्ट से झारखंड राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष अभय कुमार सिंह ने राबड़ी देवी और मीसा भारती को रिम्‍स के पेइंग वार्ड पहुंचाया। यह राबड़ी देवी की लालू यादव से जेल में पहली मुलाकात है।

Nitika