रघुवर सरकार के इशारे पर उन्हें जेल में बंद पिता से मिलने नहीं दिया गयाः तेजस्वी यादव

punjabkesari.in Sunday, Oct 20, 2019 - 05:53 PM (IST)

पटना/रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरु कर दी है। जनाक्रोश रैली को संबोधित करने बिहार के नेता तेजस्वी यादव शनिवार शाम को रांची पहुंचे। उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि रघुवर सरकार के इशारे पर उन्हें जेल में बंद पिता से मिलने नहीं दिया गया।

राष्ट्रीय जनता दल ने रविवार को हरमू मैदान में जनाक्रोश रैली की। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश यादव तथा पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्धिकी ने रैली को संबोधित किया। प्रदेश के हर कोने से राजद कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए।

तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार देश में गरीबी की बात करती है, 19 साल से झारखंड में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर से भाजपा ने ही शासन किया है इसलिए इसकी जिम्मेदार भी भाजपा सरकार ही है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन को लेकर प्रदेश राजद शुरू से ही आंदोलन करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static