राम के बाद अब सेनापति अवतार में दिखे राहुल गांधी, पटना की सड़कों पर लगे पोस्टर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 30, 2019 - 05:30 PM (IST)

पटनाः लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस अभी से सक्रिय नजर आ रही है। कांग्रेस के द्वारा तीन फरवरी को बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में जन आकांक्षा रैली का आयोजन किया गया है। रैली को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पटना की सड़कों पर कई पोस्टर लगाए हैं।

पटना की सड़कों पर लगा एक पोस्टर चर्चा का केंद्र बना हुआ है जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सेनापति के रूप में दिखाया गया है। इस पोस्टर में राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी, शक्ति सिंह गोहिल, मदन मोहन झा, अखिलेश सिंह, शकील अहमद, सदानंद सिंह और मीरा कुमार आदि नेताओं को जगह मिली है।

इस पोस्टर में खास बात यह है कि कांग्रेस के सभी नेताओं को अलग-अलग धर्म से आने वाले देवताओं का आशीर्वाद भी मिल रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता इस रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। कांग्रेस की इस रैली में महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।

 

prachi