आज गया में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2019 - 10:43 AM (IST)

गयाः बिहार में 40 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण में गया, औरंगाबाद, जमुई और नवादा में मतदान होंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को गया के गांधी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

महागठबंधन में सीट बंटवारे के तहत गया सीट हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के खाते में गई है। गया से हम पार्टी के अध्यक्ष जीतनराम मांझी चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल गांधी मांझी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा पहली बार जनता के सामने जाएंगे। कांग्रेस में शामिल होने पर सिन्हा ने कहा था कि यह रातों-रात लिया गया फैसला नहीं है।

इस मौके पर राहुल गांधी के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित कई अन्य नेता मंच पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा भी मौजूद रहेंगे।

prachi