लोकसभा चुनावों से पहले राहुल गांधी का बिहार दौरा, कल पूर्णिया में रैली को करेंगे संबोधित

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2019 - 06:49 PM (IST)

पूर्णियाः लोकसभा चुनावों के शुरू होने में कुछ ही समय शेष रह गया है। बिहार में महागठबंधन को मजबूती प्रदान करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को पूर्णिया में रैली को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं भाजपा-जदयू ने कांग्रेस अध्यक्ष के इस दौरे पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी शनिवार को करीब 12 बजे पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में बिहार प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के वरीय कांग्रेस के नेता शामिल होंगे। दो महीने के बीच यह राहुल गांधी का दूसरा बिहार दौरा है। इससे पहले 3 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में उन्होंने रैली को संबोधित किया था।

वहीं बिहार एनडीए के नेता राहुल गांधी के दौरे को ज्यादा भाव नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि महागठबंधन बिहार में जीरो पर आउट हो जाएगा। गौरतलब है कि शुक्रवार को बिहार महागठबंधन ने लोकसभा चुनावों के तहत सीट बंटवारे की भी घोषणा कर दी है। राजद 20 और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static