JDU की ओर से संसदीय दल के नेता चुने गए राजीव रंजन सिंह
punjabkesari.in Tuesday, Jun 11, 2019 - 05:10 PM (IST)

पटनाः 17वीं लोकसभा के लिए राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जदयू संसदीय दल के नेता के रूप में चुना गया। वहीं बैद्यनाथ प्रसाद महतो को जदयू संसदीय दल का उप नेता बनाया है। इसके साथ ही दिलेश्वर कामित को जदयू के मुख्य सचेतक के रूप में चुना गया।
राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं। ललन सिंह ने मुंगेर सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। वहीं वैद्यनाथ प्रसाद महतो वाल्मीकि नगर सीट से और दिलेश्वर कामत सुपौल सीट से जीत दर्ज कर लोकसभा पहुंचे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Sursand Assembly Seat: सुरसंड विधानसभा सीट पर क्या JDU को टक्कर दे पाएगी RJD? II Bihar Election 2025
