लोकसभा चुनावः पटना से शत्रुघ्न सिन्हा के स्थान पर BJP ने रविशंकर प्रसाद को दिया टिकट

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2019 - 11:25 AM (IST)

पटनाः लोकसभा चुनावों के तहत बिहार भाजपा ने अपने कई उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने कई नेताओं का टिकट काट दिया है। पटना साहिब से भाजपा ने शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काट दिया है। उनके स्थान पर रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने पिछले काफी समय से पार्टी के खिलाफ बागी तेवर अपनाए हुए थे। वह लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान जारी कर रहे थे। उन्होंने कई बार पार्टी लाइन से हटकर विपक्षी पार्टियों के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इसके चलते पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार भाजपा सिन्हा का टिकट काट सकती है।

लोकसभा चुनावों को 24 दिन शेष रह गए हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। सभी पार्टियों के द्वारा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जा रही है। बिहार में 40 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण के चुनाव 11 अप्रैल को हैं जिसमें औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई जिले में चुनाव होंगे।

prachi