दूसरी बार एवरेस्ट फतह करने वाले देश के पहले IAS बने बिहार के रवींद्र कुमार

punjabkesari.in Saturday, May 25, 2019 - 06:04 PM (IST)

पटनाः बिहार के रवींद्र कुमार दूसरी बार एवरेस्ट फतह करने वाले देश के पहले आईएएस बन गए हैं। रवींद्र कुमार की इस सफलता के चलते एक बार फिर बिहार का नाम रोशन हुआ है। इस बात की जानकारी रवींद्र कुमार ने ट्वीट कर दी।

आईएएस रवींद्र कुमार बिहार के बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर प्रखंड के बसही गांव निवासी शिवनंदन प्रसाद सिंह के पुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बेगूसराय में हुई। उसके बाद रवींद्र ने झारखंड के कई स्कूलों से भी शिक्षा ग्रहण की। प्लस टू की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्ष 1999 में आईआईटी की प्रवेश परीक्षा पास की।

वर्ष 2011 में वह आईएएस चुन लिए गए। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश कैडर चुना। रवींद्र कुमार ने 2013 में पहली बार माउंट एवरेस्ट फतह की थी। उन्होंने अपनी माउंट एवरेस्ट की यात्रा पर एक पुस्तक भी लिखी है जिसका विमोचन 2016 में नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static