JDU के लिए राहत की खबर, झारखंड विधानसभा चुनाव में मिला ट्रैक्टर पर बैठे किसान वाला निशान

punjabkesari.in Friday, Sep 13, 2019 - 07:39 PM (IST)

नई दिल्ली/रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय शेष बचा है। इसी बीच चुनाव तैयारियों में जुटी हुई जदयू के लिए राहत की खबर है। निर्वाचन आयोग ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी का चुनाव निशान 'तीर' को झारखंड में फ्रीज कर दिया था। वहीं उसकी जगह नया चुनाव निशान दिया है। झारखंड विधानसभा चुनाव में इस बार जनता दल यूनाइटेड(जदयू) को 'ट्रैक्टर पर बैठे किसान' वाला चुनाव चिन्ह दिया गया है।

इससे पहले जनता दल यूनाइटेड(जदयू) तीर चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ती रही है, लेकिन झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और महाराष्ट्र में शिवसेना के चुनाव निशान की वजह से गतिरोध पैदा हो गया था। जिस कारण इस बार झारखंड में जदयू को नया चुनाव निशान दिया गया है।
 

Edited By

Jagdev Singh