बिहार में प्रचंड मोदी लहर के बीच महागठबंधन का सूपड़ा साफ, 40 में से 39 सीटों पर NDA की जीत

punjabkesari.in Friday, May 24, 2019 - 09:24 AM (IST)

पटनाः बिहार में इस बार के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने कुल 40 में से 39 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं महागठबंधन के खाते में केवल एक सीट गई है जो कांग्रेस ने जीती है। बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद इस बार के लोकसभा चुनावों में अपना खाता तक नहीं खोल पाया है। 1997 में राजद की स्थापना के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब लालू प्रसाद यादव की पार्टी लोकसभा चुनाव में खाता भी नहीं खोल सकी। 

बिहार की हॉट सीट पटना साहिब से भाजपा के रवि शंकर प्रसाद ने कांग्रेस प्रत्याशी और निवर्तमान सांसद शत्रुध्न सिन्हा को दो लाख 84 हजार 657 मतों से पराजित किया। पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से भाजपा के राम कृपाल यादव ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पुत्री और राज्यसभा सांसद मीसा भारती को करीब 38 हजार मतो के अंतर से पराजित किया।

क्रमांक सीट जीते पार्टी का चिन्ह हारे पार्टी का चिन्ह
1 दरभंगा गोपाल जी ठाकुर अब्दुल बारी सिद्दकी
2 पटना साहिब रविशंकर प्रसाद शत्रुघ्न सिन्हा
3 जमुई चिराग पासवान भूदेव चौधरी
4 गया विजय कुमार मांझी जीतनराम मांझी
5 वाल्मीकिनगर वैद्यनाथ प्रसाद महतो केदार शाश्वत
6 महाराजगंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल रंधीर सिंह
7 बेगूसराय गिरिराज सिंह कन्हैया कुमार
8 सासाराम छेदी पासवान मीरा कुमार
9 उजियारपुर नित्यानंद राय उपेंद्र कुशवाहा
10 सीतामढ़ी सुनील कुमार पिंटू अर्जुन राय
11 पश्चिमी चंपारण संजय जायसवाल बृजेश कुमार कुशवाहा
12 अररिया प्रदीप सिंह सरफराज आलम
13 हाजीपुर पशुपति कुमार पारस शिव चंद्र राम
14 सुपौल दिनेश्वर रंजीत रंजन
15 भागलपुर अजय कुमार मंडल बुलो मंडल
16 वैशाली वीणा देवी रघुवंश प्रसाद सिंह
17 औरंगाबाद सुशील कुमार सिंह(BJP) उपेंद्र प्रसाद(HAM)
18 जहानाबाद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी

सुरेंद्र यादव

19 शिवहर रमा देवी सैयद फैसल अली
20 पूर्वी चंपारण राधा मोहन सिंह आकाश कुमार सिंह
21 समस्तीपुर रामचंद्र पासवान(LJP) डॉक्टर अशोक राम(Congress)
22 काराकाट महाबली सिंह(JDU) उपेंद्र कुशवाहा
23 किशनगंज मोहम्मद जावेद महमूद अशरफ
24 कटिहार दुलाल चंद गोस्वामी तारिक अनवर
25 पूर्णिया संतोष कुमार कुशवाहा उदय सिंह 
26 मधेपुरा दिनेश चंद्र यादव शरद यादव
27 मुजफ्फरपुर अजय निषाद राज भूषण चौधरी निषाद(VIP)
28 सारण राजीव प्रताप रुडी चंद्रिका राय
29 गोपालगंज डॉ. आलोक कुमार सुमन सुरेंद्र राम
30 सीवान कविता सिंह हीना साहिब
31 खगड़िया महबूब अली कैशर(LJP) मुकेश साहनी(VIP)
32 बांका गिरिधारी यादव जयप्रकाश यादव
33 नालंदा कौशलेंद्र कुमार अशोक कुमार आजाद चंद्रवंशी
34 पाटलिपुत्र राम कृपाल यादव मीसा भारती
35 मधुबनी अशोक कुमार यादव इंजीनियर बद्री कुमार पूर्वे
36 मुंगेर राजीव रंजन सिंह नीलम देवी
37 आरा राजकुमार सिंह  राजू यादव
38 बक्सर अश्विनी कुमार चौबे जगदानंद
39 नवादा चंदन कुमार(LJP) विभा देवी(RJD)
40 झंझारपुर राम प्रीत मंडल(JDU) गुलाब यादव(RJD)

सीवान लोकसभा सीट से जदयू की कविता सिंह ने अपने निकटतम उम्मीदवार राजद की हिना शहाब को एक लाख 16 हजार 957 मतों से पराजित किया। वहीं शिवहर लोकसभा सीट से भाजपा की रमा देवी ने अपने निकटतम उम्मीदवार राजद के सैय्यद फैसल अली को करीब तीन लाख 40 हजार मतों से पराजित किया। पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से भाजपा के राधा मोहन सिंह ने अपने निकटतम उम्मीदवार रालोसपा उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद अखिलेश कुमार सिंह के पुत्र आकाश कुमार सिंह को करीब तीन लाख मतों से पराजित किया। नालंदा लोकसभा सीट से जदयू के कौशलेन्द्र कुमार ने हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के अशोक कुमार आजाद को करीब ढ़ाई लाख मतों से पराजित किया। वहीं बक्सर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार अश्विनी कुमार चौबे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जगदानंद सिंह को 117609 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट बरकरार रखी।

उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नित्यानंद राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के उम्मीदवार उपेन्द्र कुशवाहा को 277278 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट बरकरार रखा। वहीं आरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार राज कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) उम्मीदवार राजू यादव को 147285 मतों से हराया। वहीं कांग्रेस ने केवल किशनगंज सीट पर जीत दर्ज की है। इस संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के डॉ. मोहम्मद जावेद ने जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के सैयद मोहम्मद अशरफ को 34466 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। 

मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से भाजपा के अजय निषाद ने वीआइपी के राजभूषण चौधरी को करीब चार लाख मतों से पराजित किया। मुंगेर लोकसभा सीट से जदयू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी नीलम देवी को 167937 मतों से पराजित किया। मधुबनी लोकसभा सीट से भाजपा के अशोक कुमार यादव ने वीआईपी के बद्री कुमार पूर्वे को चार लाख 54 हजार 940 मतों से पराजित किया। मधेपुरा लोकसभा सीट से जदयू के दिनेश चंद्र यादव ने राजद के शरद यादव को तीन लाख 15 हजार 27 मतों से पराजित किया। भागलपुर लोकसभा सीट से जदयू के अजय कुमार मंडल ने राजद के शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को करीब दो लाख 75 हजार मतों से पराजित किया। बांका लोकसभा सीट से जदयू के गिरधारी यादव ने राजद के जय प्रकाश नारायण यादव को 200532 मतों से पराजित किया। औरंगाबद लोकसभा सीट से भाजपा के सुशील कुमार सिंह ने हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) प्रत्याशी उपेन्द्र प्रसाद को 72607 मतों से पराजित किया। 

बता दें कि भाजपा ने राज्य की 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे और उसके सभी उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जदयू ने भी 17 सीटों पर उम्मीदवार मैदान में उतारे थे और उसके केवल एक उम्मीदवार को छोड़कर शेष 16 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। पार्टी को केवल मुस्लिम बहुल किशनगंज सीट पर कांग्रेस ने हराया। इसके अलावा राम विलास पासवान की पार्टी लोजपा ने छह सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे और सभी छह उम्मीदवार जीत हासिल करने में कामयाब रहे।

prachi