राज्यसभा चुनावः RJD ने दोनों सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान, इन दिग्गजों को दिया टिकट

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2020 - 10:50 AM (IST)

 

पटनाः बिहार में भाजपा और जदयू के बाद आज राजद ने भी राज्यसभा की दोनों सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। साथ ही कांग्रेस के द्वारा की गई एक सीट की मांग को भी ठुकरा दिया है।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राजद ने प्रेमचंद गुप्ता और एडी (अमरेंद्र धारी सिंह) सिंह को उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा है। राजद के दोनों प्रत्याशियों के द्वारा गुरुवार को ही नामांकन किया जाएगा। वहीं इससे पहले बुधवार को जदयू ने एक बार फिर रामनाथ ठाकुर और हरिवंश को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त भाजपा ने भी राज्यसभा के लिए पार्टी के दिग्गज नेता सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर को उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा है।

बता दें कि वर्तमान में प्रेमचंद गुप्ता झारखंड से राजद के राज्यसभा सांसद हैं और उनका कार्यकाल 9 अप्रैल 2020 को समाप्त हो रहा है। राजद ने झारखंड के बाद अब उन्हें पुन: बिहार से राज्यसभा भेजने की तैयारी कर ली है। वहीं, व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता अमरेंद्रधारी (एडी) सिंह राज्यसभा के लिए पहली बार राजद की ओर से प्रत्याशी बनाए गए हैं।

Nitika