लालू यादव ने जेल में किया राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन, राबड़ी को बनाया उपाध्यक्ष

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2020 - 06:17 PM (IST)

 

पटनाः बिहार में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने जेल में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया है। इस कार्यकारिणी में राबड़ी देवी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का उपाध्यक्ष बना दिया गया है। वहीं इस कार्यकारिणी में लालू के करीबी और सीवान से पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की जगह उनकी पत्नी की एंट्री हो गई है।

राबड़ी-रघुवंश और शिवानंद को बनाया उपाध्यक्ष
राजद की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लालू यादव सहित 44 सदस्य हैं। पार्टी का उपाध्यक्ष राबड़ी देवी, रघुवंश प्रसाद और शिवानंद तिवारी को बनाया गया है। साथ ही मोहम्मद कमर आलम को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं कार्यकारिणी की सूची में तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, मीसा भारती, अब्दुल बारी सिद्दिकी, मनोज झा, रामचंद्र पू्र्वे, शैलेष कुमार, हीना शराब, उदय नारायण चौधरी को भी स्थान मिला है।

बता दें कि अहमद अशफाक करीम को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और जयप्रकाश नारायण यादव सहित अन्य कई लोगों को महासचिव बनाया गया है। इसके अतिरिक्त कुमकुम राय सहित अन्य को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया।

Nitika