कांग्रेस के भारत बंद का RJD करेगा समर्थन, पेट्रोल-डीजल की बढ़ रही कीमतों का करेंगे विरोध

punjabkesari.in Friday, Sep 07, 2018 - 05:50 PM (IST)

पटनाः पेट्रोल-डीजल की बढ़ रही कीमतों को लेकर कांग्रेस 10 सितंबर को भारत बंद बुलाने जा रही है। कांग्रेस के इस बंद को राजद और वामदलों का समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस के द्वारा भारत बंद सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक के लिए बुलाया गया है।

कांग्रेस विपक्षी दलों, सामाजिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से भारत बंद का समर्थन करने का आह्वान कर रही है। इस पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने कांग्रेस का समर्थन करने की बात कही है।

इस दौरान कांग्रेस के सभी राज्यों के मुख्यालयों, जिला मुख्यालयों और पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस सरकार से पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के अंदर लाने की मांग कर रही है ताकि इनकी कीमतों में कमी आ सके। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static