जहानाबाद में बेखौफ अपराधी, हथियार के बल पर गैस गोदाम के कर्मी से लूटे 13 लाख

punjabkesari.in Monday, Feb 03, 2020 - 11:26 AM (IST)

जहानाबादः बिहार में अपराध का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बेखौफ अपराधी लगातार लूट, हत्या, बलात्कार जैसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला जहानाबाद जिले का है जहां हथियारबंद अपराधियों ने गैस गोदाम के कर्मी से लूट की घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र की है। अपराधियों ने हथियार के बल पर गैस गोदाम के कर्मी से 13 लाख 38 हजार रुपए लूट लिए। सोमवार की सुबह गैस का गोदाम खुलने के साथ ही ये घटना हुई।

जिस जगह पर लूट की ये घटना हुई है वहां से पुलिस स्टेशन की दूरी महज 500 मीटर ही है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना के बाद पुलिस भी सकते में है।

prachi